लखीसराय, मई 14 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र से इलाज के लिए सदर अस्पताल आने वाले मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार ने अहम और व्यापक निर्णय लिया है।

चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति मरीजहित में डीएम ने सदर पीएचसी में पदस्थापित प्रभारी समेत तीन चिकित्सक को प्रतिनियुक्त करते हुए सदर अस्पताल में तैनात किया है। इस निर्णय से सदर अस्पताल में इलाज की व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद जताया जा रहा है। प्रतिनियुक्त किए गए चिकित्सक में एक सर्जन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश कुणाल और दो स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रानी कुमारी व डॉ नाजरा खातून शामिल हैं। इन विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता से अब जिले के विभिन्न क्षेत्र से आने वाले मरीज को समय पर बेहतर इलाज सुविधा मिलेगा। सदर अस्पताल में...