नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- नई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक की अनुषंगी कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी (एएमसी) में 26 घरेलू और विदेशी निवेशकों ने आईपीओ से पहले के वित्तपोषण दौर में 4,815 करोड़ रुपये लगाए हैं। एएमसी ने एक सार्वजनिक घोषणा में कहा कि इस वित्तपोषण दौर के तहत 2,165 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर 22,240,841 इक्विटी शेयरों का निजी नियोजन किया गया। इस वित्तपोषण में अलग-अलग तरह के निवेशकों ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...