आईपीओ के बाद स्पेसएक्स को 54.1 करोड़ डॉलर का घाटा
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- न्यूयॉर्क। सार्वजनिक कंपनी के रूप में अपनी पहली तिमाही रिपोर्ट में स्पेसएक्स ने घाटा दर्ज किया है। हालांकि, यह वॉल स्ट्रीट द्वारा लगाए गए अनुमानों से कम है। साथ ही कंपनी के राजस्व में जोरदार उछाल देखने को मिला है। कंपनी ने विशेष रूप से एआई पर अपने खर्च में काफी बढ़ोतरी की है। एलन मस्क की कंपनी को जून में समाप्त तिमाही के दौरान 54.1 करोड़ डॉलर का घाटा हुआ, जो वित्तीय विश्लेषकों के अनुमान के आधे से भी कम है। कंपनी का राजस्व बढ़कर 7.8 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 90 प्रतिशत से अधिक है। यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड हाई पर पहुंचते ही जेफ बेजोस ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला! बेचेंगे Rs.34,000 करोड़ के Amazon शेयर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.