बेगुसराय, मार्च 22 -- चेरियाबरियारपुर। प्रखंड क्षेत्र के कोरजाना गांव में शनिवार देर शाम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर आईपीएस बनी रूचि को सम्मानित किया गया। पंचायत के मुखिया रमेश सिंह, रामसुमरन सिंह आदि ने कहा कि रुचि ने देश की सबसे बड़ी परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अब हम भी गर्व से कह सकेंगे कि हमारी भगिनी आईपीएस है। भुसारी फार्म्स लि. के एमडी नवनीत रंजन नें कहा कि रुचि का आईपीएस बनना उन माताओं के लिए प्रेरणादायक है जिन्हें अब तक घर में बच्चियों के जन्म से घोर निराशा का सामना करते हुए देखा गया है। अब ऐसी माताएं भी अपनी बच्चियों के जन्म के साथ ही ऐसे सपने बुन सकेंगी। पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह ने कहा कि यह सफलता हमारे लिए उत्साह का विषय है। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ नलिनी रंजन सिंह ने कहा कि रुचि की सफलता में उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.