नई दिल्ली, जुलाई 31 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली पुलिस में तैनात आईपीएस अधिकारी सुमित झा का एक ‌फर्जी वीडियो कई दिनों से वायरल किया जा रहा है। डीपफेक से तैयार इस वीडियो में दिखाया गया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है। बीते एक सप्ताह में इस वीडियो को लाखों बार विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा चुका है। लेकिन वास्तव में यह वीडियो फर्जी है। बीते 23 जुलाई को बनाए गए असली वीडियो में उन्होंने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान द्वारा फैलाई रही झूठी जानकारी से जनता को अवगत कराया था। लेकिन किसी ने दो दिन बाद उनका ही फर्जी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार बीते 23 जुलाई को प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस की तरफ से आईपीएस अधिकारी सुमित झा न...