आईपीएस की मां की संदिग्ध मौत और जेवर गायब होने में करीबियों पर पुलिस का शक
अंबेडकर नगर, अगस्त 24 -- दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरुआ गांव में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्र की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध मौत और जेवरात गायब होने के मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। सोमवार को भी पुलिस ने गांव और आसपास के क्षेत्र में डेरा जमाए रखा। कई टीमों के सक्रिय होने और संदिग्धों से लगातार पूछताछ के बावजूद फिलहाल पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। हालांकि जांच की दिशा बार-बार मृतका के करीबियों की ओर घूम रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना का खुलासा अगले एक-दो दिनों में किए जाने की संभावना है। रूढ़ा धमरुआ गांव में 16 अगस्त की सुबह 94 वर्षीय इंद्रावती देवी का शव उनके घर में मिला था। उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और शरीर पर खून के निशान मिले थे। साथ ही उनके शरीर पर मौजूद जेवरात गायब थे। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.