सुल्तानपुर, अगस्त 7 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ तहसील क्षेत्र के गरएं निवासी व सेवानिवृत आईपीएस अनिल कुमार सिंह की पुत्री ज्योत्सना सिंह का डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में तीन स्वर्ण पदक के लिए चयन किया गया है। ज्योत्सना ने विश्वविद्यालय की एमबीए परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। ज्योत्सना ने वर्ष 2020 में गाजियाबाद से चार वर्षीय बीटेक किया। इसके बाद उन्होंने एक अमेरिकन कंपनी में तीन वर्ष जॉब किया। बाद में जॉब छोड़कर डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से एमबीए करने लगी। एमबीए के घोषित परीक्षा परिणाम में सर्वाधिक अंक पाकर कुलाधिपत स्वर्ण पदक, स्व राजीव रंजन राय स्मृति स्वर्ण पदक तथा गौरव अरोड़ा स्वर्ण पदक के लिए चयन हुआ। ज्योत्सना ने बताया की उसकी इस उपलब्धि में सबसे ज्यादा सहयोग पिता सेवानिवृत्त आ...