पटना, मार्च 14 -- बिहार कैडर के दो आईपीएस अशोक मिश्रा और के रामदास केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में एसपी बने हैं। बिहार सरकार ने दोनों आईपीएस के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी देते हुए उनकी सेवाएं गृह मंत्रालय को सौंप दी है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने शनिवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। 2016 बैच के आईपीएस अशोक मिश्रा वर्तमान में बिहार पुलिस की विशेष शाखा में एसपी (जी) जबकि 2019 बैच के के. रामदास सीआईडी में एसपी के पद पर कार्यरत हैं। सीबीआई में उनकी नियुक्ति पांच वर्ष या अगले आदेश तक के लिए हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.