आईपीएस अधिकारी को एक दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित तीन करोड़ रुपये की रिश्वत मामले में हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत को एक दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। अदालत ने सीबीआई की पांच दिन की मांग को आंशिक रूप से खारिज करते हुए केवल एक दिन की हिरासत में पूछताछ की अनुमति दी। गहलावत 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जो अपराध के समय ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) में संयुक्त निदेशक और क्षेत्रीय निदेशक के पद पर तैनात थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष जज सुशांत चंगोत्रा की अदालत में पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच अधिकारी (आईओ) के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- रिश्वत मामले में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार अदालत ने कहा कि अब तक जांच में यह पता लगाने की कोई कोशिश नहीं की गई कि क्या किसी सीबीआई अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.