नई दिल्ली, मार्च 16 -- हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 में दमदार खेल दिखाने उतरेगी। उनका लक्ष्य पिछले पांच सालों से चले आ रहे ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना और लीग के इतिहास में सबसे सफल फ्रेंचाइजी बनना है। जियो स्टार के एक्सपर्ट हरभजन सिंह और आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या से आगे बढ़कर टीम की अगुवाई करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने एमआई की ओपनिंग जोड़ी को लेकर चल रही उलझन और टीम में जसप्रीत बुमराह की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की। हरभजन सिंह ने हार्दिक पांड्या से आगे बढ़कर टीम की अगुवाई करने की अपील करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हार्दिक को अपने असली रूप में सामने आना होगा। उन्हें अपना 'बेस्ट गेम' दिखाना होगा। जब वह अपना 'बेस्ट गेम' खेलना शुरू करेंगे - न सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर, बल्कि एक गेंदबाज के तौर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.