नई दिल्ली, मार्च 26 -- आईपीएल 2025 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद पृथ्वी शॉ एक बार फिर अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए हैं। साल 2023 और 2024 के सीजन शॉ के लिए कुछ खास नहीं रहे थे, जहां 16 पारियों में उनके बल्ले से महज 304 रन ही निकले। हालांकि आईपीएल 2026 के आगाज से पहले शॉ का मानना है कि इस छोटे से ब्रेक ने उन्हें मानसिक रूप से काफी मजबूत और तरोताजा कर दिया है। शॉ ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, "मैंने इस दौरान अपनी जिंदगी को खुलकर जिया और कुछ जगहों पर घूमकर अपने दिमाग को शांत किया। वापसी के बाद मैंने अपने पुराने रूटीन पर तीन गुना ज्यादा मेहनत शुरू कर दी है, चाहे वह ट्रेनिंग हो या बल्लेबाजी। मेरे लिए यह ब्रेक बहुत जरूरी था। मैं इसे पीछे हटना नहीं कहूंगा, बल्कि इसने मुझे दिमागी तौर पर और भी ताकतवर बनाया है।" बता दें कि आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.