मथुरा, अप्रैल 5 -- आईपीएल 2026 के तहत शनिवार को बीएसए कॉलेज मैदान में विशाल टीवी स्क्रीन पर दो मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया गया। इसे देखने के लिए युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। दर्शकों ने यहां स्टेडियम जैसा माहौल महसूस करते हुए मैच के हर रोमांचक पल का आनंद लिया। फैन पार्क में दोपहर को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच मुकाबले का प्रसारण किया गया, जबकि शाम को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच दिखाया गया। देश के 50 शहरों और उत्तर प्रदेश के पांच शहरों के साथ मथुरा में भी इस आयोजन को भव्य रूप दिया गया है, जिसका उद्देश्य छोटे शहरों के क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसा अनुभव देना है। निःशुल्क प्रवेश का लाभ उठाकर बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। दोपहर से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जो शाम होते-होते और बढ़ गई, जिससे मैदान का माहौल औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.