नई दिल्ली, जनवरी 9 -- आरसीबी के लिए बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम होमग्राउंड था लेकिन अबकी बार टीम शायद ही यहां खेले। बेंगलुरु के दर्शक अपने शहर में अपने पसंदीदा स्टार विराट कोहली को शायद ही खेलते देख पाएं। वजह है पिछले साल पहली बार आरसीबी के आईपीएल चैंपियन बनने पर स्टेडियम में हुए जश्न के दौरान मची भगदड़। उसमें 11 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे। आरसीबी और खिलाड़ी पिछले साल के उस दर्दनाक अनुभव से शायद अभी तक उबर नहीं पाए हैं। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक आरसीबी आईपीएल 2026 के अपने होम मैचेज को बेंगलुरु में कराने की इच्छुक नहीं है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आरसीबी ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के अपने मैचों को कराने को लेकर कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन से कोई चर्चा नहीं की है। ऐसे में आरसीबी के होम...