आईपीएल स्टार प्रशांतवीर का क्रिकेटरों ने किया स्वागत
सहारनपुर, जून 2 -- सहारनपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर के सहारनपुर पहुंचते ही एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से स्वागत के बीच युवा क्रिकेटरों में उनके साथ तस्वीर खिंचवाने और बातचीत करने का खासा उत्साह दिखाई दिया। अमेठी निवासी 20 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑर्थोडॉक्स स्पिनर प्रशांत वीर पिछले करीब सात वर्षों से श्री भूतेश्वर मंदिर मार्ग स्थित एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण लेते रहे हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए टी-20 क्रिकेट में पदार्पण किया था, जबकि 2025 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कदम रखा। यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बाद बढ़ गए हैं वैभव सूर्यवंशी के 'भाव', पहले लेते थे 1 करोड़ रुपये फीस और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.