औरंगाबाद, अप्रैल 19 -- नवीनगर थाना क्षेत्र के महुअरी बांध गांव में आईपीएल मैच में सट्टा हारने के बाद एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अजय चौहान के 20 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल कुमार ने चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच पर सट्टा लगाया था। मैच हारने के बाद वह मानसिक तनाव में था। स्थानीय लोगों की सूचना पर नवीनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बक्तोवा गांव के पश्चिम स्थित रेलवे ट्रैक के पास से उसका शव बरामद किया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय उपाध्याय ने बताया कि अब तक परिजनों ...