मुजफ्फर नगर, जून 2 -- पैसा डबल करने के बहाने लोगों से पैसे व एटीएम लेकर उन पैसों को आईपीएल में सट्टा व ऑनलाइन क्रिप्टो करेंसी में लगाने दो आरोपियों को ककरौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से फ्रॉड किए गए 6 लाख 13 हजार रुपए, 8 एटीएम कार्ड व तीन मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को ककरौली थाना प्रभारी जोगिन्द्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ चैकिंग कर रहे थे। बेहडा सादात चौराहे के पास स्कूटी सवार को रोका गया। ई चालान एप के माध्यम से स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नम्बर चैक किया गया तो उसके स्वामी पर किसी अन्य व्यक्ति का नाम अंकित था। यह भी पढ़ें- IPL सट्टेबाजी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़; असम पुलिस ने 26 मोबाइल, कैश और गहने किए जब्त स्कूटी की डिग्गी को खुलवाकर चैक क...