उरई, अप्रैल 25 -- उरई। संवाददाता जनपद में ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी के बढ़ते नेटवर्क पर पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। पकड़े गए अभियुक्तों से हुई गहन पूछताछ में एक संगठित सट्टा गिरोह का खुलासा हुआ है, जिसका सरगना अंशू अग्रवाल बताया जा रहा है। पुलिस अब पूरे जिले के सट्टा माफियाओं की लिस्ट तैयार कर रही है और बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। इसके अलावा गैंग से जुड़े जिन युवको को पकड़ा गया है उनसे लगातार संपर्क में कौन सा और किसने किसने उनका संरक्षण दिया इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य दो वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन आईडी बनाकर आईपीएल मैचों समेत अन्य गेम्स पर सट्टा खिलवाते थे। अंशू अग्रवाल द्वारा मास्टर आईडी तैयार कर सहयोगियों को दी जाती थी जिनके जरिए लाखों रुपये का ल...