आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते पांच गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, मई 22 -- मुजफ्फरनगर भोपा पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक लाख रुपये नगद, सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप व एक टैबलेट बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया। एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि भोपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि परवेज निवासी मोरना के मकान में आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन एप के माध्यम से सट्टेबाजी की जा रही है। पुलिस टीम ने मकान पर दबिश देकर परवेज व साजिद निवासी मोरना, गुलफान निवासी गांव रथेडी थाना नई मंडी, दीपक निवासी गांव मंधेडा थाना शाहपुर, जाहूलक निवासी गांव सिकन्दरपुर थाना मीरापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से एक लाख रुपये, 7 मोबाइल, एक लैपटॉप, एक टैबलेट बरामद हुआ है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.