बाराबंकी, जून 2 -- निन्दूरा (बाराबंकी)। संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के पकरियापुर मजरे मल्लावां गांव में मोबाइल फोन पर आईपीएल मैच देखना एक दंपति के लिए मुसीबत बन गया। शराब के नशे में धुत पड़ोसी ने पहले गाली-गलौज की और बाद में दंपति के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित रमेश पुत्र पुत्तीलाल ने बताया कि 31 मई की शाम वह गांव के बाहर बैठकर मोबाइल फोन पर आईपीएल मैच देख रहा था। इसी दौरान गांव निवासी विश्वनाथ पुत्र गजराज शराब के नशे में वहां पहुंचे और बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। रमेश ने इसकी शिकायत करने के लिए जब विश्वनाथ के घर जाने का प्रयास किया, तभी आरोपित पक्ष के राकेश पुत्र मनीष और प्रदीप पुत्र गजराज उसके घर पह...