लखनऊ, अप्रैल 24 -- 26 अप्रैल को शहीद पथ स्थित इकाना में केकेआर और एलएसजी के बीच आईपीएल मैच खेला जाएगा। इस दौरान रविवार दोपहर तीन बजे से मैच समाप्त होने तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। जबकि इस दौरान निजी वाहन चल सकेंगे। निजी वाहनों में कार, बाइक समेत टैक्सी कैब, सिटी बसों पर रोक नहीं रहेंगी। शाम साढ़े सात बजे से शुरू हो रहे मैच के लिए दोपहर तीन बजे से रास्ता बंद होगा। शाम छह बजे से रात आठ बजे तक भीड़ की संभावना पर निजी वाहन बदले मार्ग से आवागमन कर सकेंगे। मैच के कारण शहीदपथ पर दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे के बीच वाहनों का दवाब रहनें की सम्भावना है। यह भी पढ़ें- आईपीएल मैच के चलते अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास मिल सकता है जाम ऐसे में दर्शक शहीद पथ, कानपुर रोड, एक्सप्रेस-वे, बाराबिरवा, अमौसी की ओर जानें वाले बचें और वैकल्पिक मार्गों का ...