आईपीएल मैच के चलते स्टेडियम के आसपास सड़कों पर रहेगा डायर्वजन
नई दिल्ली, मई 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल मैच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से रात 10:30 बजे तक चलेगा। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर जेएलएन मार्ग पर राजघाट से दिल्ली गेट, आसफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट और बहादुर शाह जफर मार्ग पर दिल्ली गेट से आईटीओ के बीच भीड़ अधिक रहने की आशंका जताई है। साथ ही इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग रिंग रोड या मथुरा रोड का उपयोग करने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि बहादुर शाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर जरूरत अनुसार शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक डायवर्जन लागू किया जाएगा। भारी और व्यावसायिक वाहनों को बहादुर शाह जफर मार्ग पर दरियागंज से दिल्ली गेट चौक, जेएलएन मार्ग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.