आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो पकड़े
आगरा, मई 11 -- थाना डौकी पुलिस व सर्विलांस सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को पकड़ा है। उनका एक साथी भाग निकला। पुलिस ने मौके से चौदह लाख 21 हजार रुपये बरामद किए हैं। दो सटोरिये एक प्रधान के देवर और भतीजे बताए गए हैं। थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिल रही थी कि कस्बा डौकी में एक मकान में आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। डीसीपी पूर्वी के निर्देश पर सर्विलांस सेल व थाना डौकी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए मकान की चारों तरफ से घेराबंदी कर ली। दो सटोरियों को मौके से पकड़ा गया। उनके पास से 14, 21, 300 रुपए, तीन मोबाइल, पेन-कॉपी और कैलकुलेटर आदि बरामद हुआ। सटोरियों ने अपना नाम अमर सिंह पुत्र रमेश निवासी चमरपुरा (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.