बरेली, मई 14 -- आईपीएल मैचों में सट्टा लगवाने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए फरीदपुर पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के तीन साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, नेपाली सिम, फर्जी दस्तावेज, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की है। मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि फरीदपुर क्षेत्र में आईपीएल मैचों पर बड़े स्तर पर सट्टा लगाया जा रहा है। बुधवार को पुलिस टीम ने फरीदपुर बस स्टैंड के पास छापेमारी की। मौके पर कुछ लोग मोबाइल के जरिए सट्टेबाजी करते मिले। घेराबंदी कर पुलिस ने मोहल्ला कानून गोयान निवासी ओमेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। यह भी पढ़े...