लखनऊ, अप्रैल 4 -- माल के पीरनगर में रहने वाले सैलून संचालक शिवा शर्मा और उसके साथी रंजीत साहू के अपहरण के मामले में पुलिस ने तीन को धर दबोचा। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि आईपीएल सट्टे में शिवा हजारों रुपये हारा था। रुपयों की वसूली के लिए उसका अपहरण हुआ था। पुलिस आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर गैंग लीडर अथवा मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का मानना है कि मुख्य आरोपी के मिलने पर ही मुख्य वजह की पुष्टि होगी। फिरहाल पुलिस आईपीएल सट्टे में रुपये हारने की दिशा में ही अपनी जांच कर रही है। शिवा शर्मा और उसके साथी रंजीत साहू का ओयो होटल संचालक शेरा सिंह, अनुभव तिवारी, करन सिंह और सनी सिंह व दो अन्य के साथ मिलकर सोमवार को अपहरण कर लिया था। कार में बंधक बनाकर जमकर पीटा था। सात घंटे तक कार से घुमाते रहे। 55 हजार रुपये शि...