आईपीएल में लगा रहे थे सट्टा, पुलिस ने तीन सटोरियो दबोचे
हापुड़, अप्रैल 9 -- आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले तीन सटोरियों को कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन अन्य सटोरिए अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 13600 रुपये और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि कोठीगेट पुलिस चौकी प्रभारी रंजीत सिंह पुलिस टीम के साथ बुधवार की रात गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि देशी शराब के ठेके पास कुछ लोग मोबाइल देखकर सट्टा लगा रहे हैं। इस दौरान पुलिस टीम ने तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन सटोरिए अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी निवासी पंकज, रेलवे रोड स्थित मोहल्ला शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.