आईपीएल में चमका सहारनपुर का सितारा, प्रशांतवीर ने ठोके 43 रन
सहारनपुर, अप्रैल 7 -- सहारनपुर, संवाददाता। आईपीएल में सहारनपुर के युवा ऑलराउंडर प्रशांतवीर ने रविवार रात अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए प्रशांतवीर ने 29 गेंदों पर 43 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में छह चौके और एक छक्का जड़ा। उनका स्ट्राइक रेट करीब 148 रहा। हालांकि उनकी यह जुझारू पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी और चेन्नई सुपर किंग्स को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान जब चेन्नई की पारी दबाव में थी और विकेट लगातार गिर रहे थे, तब प्रशांतवीर ने मध्यक्रम में टिककर बल्लेबाजी की और रन गति बनाए रखी। उन्होंने जेमी ओवरटन के साथ 57 रनों की उपयोगी साझेदारी कर टीम को संभाला। इस मुकाबले में बैंगलोर के खिलाफ चेन्नई की ओर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.