धनबाद, अप्रैल 26 -- गोल्फ ग्राउंड में आयोजित आईपीएल फैन पार्क में क्रिकेट के रोमांच का खेल प्रेमी गवाह बने। 32x18 फीट की विशाल एलईडी स्क्रीन पर सूर्यवंशी के छक्कों को देख नाचते-गाते क्रिकेट प्रेमियों ने माहौल को उत्सवी बना दिया। शनिवार शाम को आईपीएल मैचों का सीधा प्रसारण किया गया। दर्शकों को लाइव मैच का रोमांच देखने को मिला। क्रिकेटरों की नई पौध बड़ी संख्या में फैन पार्क में शामिल हुए। दोनों दिनों के इस आयोजन में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है। धनबाद के गोल्फ ग्राउंड (रणधीर वर्मा स्टेडि) में तीसरी बार टाटा आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया गया है। कल यानी रविवार को भी डब्ल हेडर का लुत्प उठा सकेंगे। यह भी पढ़ें- आज से गोल्फ ग्राउंड के फैन पार्क आयोजित करेगा बीसीसीआई कई मायनों में फैन पॉर्क में स्टेडियम में मैच देखने जैसा अनुभव रहा। क्रिकेट के साथ...