मेरठ, जून 1 -- सकौती स्थित आईपीएल चीनी मिल परिसर स्थित मंदिर में सोमवार को पूजा-अर्चना कर संदीप पंवार ने प्रधान प्रबंधक का पदभार संभाला। उन्होंने किसानों, अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी पेराई सत्र की तैयारियों को प्राथमिकता देने की बात कहते हुए जानकारी ली। सकौती चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक दीपेंद्र कुमार खोखर का महाराजगंज जनपद के सिसवा बाजार स्थित चीनी मिल में स्थांतरण हो गया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि प्रबंध निदेशक संदीप पंवार ने कहा कि किसानों का सम्मान और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी उद्योग की सफलता में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और सभी कर्मचारी अनुशासन और सकारात्मक वातावरण में कार्य करें,ताकि मिल की कार्यक्षमता और उत्पादन बेहतर हो स...