मेरठ, मार्च 26 -- नगर में भी आईपीएल की तर्ज पर मवाना प्रीमियर लीग (एमपीएल 2026) का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में हस्तिनापुर रोड स्थित ग्रीन लीफ मंडप में गुरुवार दोपहर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई कि पालिका मैदान में 10 अप्रैल को लीग का उद्घाटन किया जाएगा। एमपीएल के आयोजक अनुपम ने लीग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए बताया कि खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 2 एवं 3 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 7 अप्रैल को ऑक्शन तथा 10 अप्रैल को लीग का उद्घाटन (ओपनिंग समारोह) किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता योगराज नंबरदार एवं वरिष्ठ चिकित्सक धर्मपाल सिंह ने की। साथ ही सीनियर क्रिकेटर प्रदीप चौहान भी उपस्थित रहे। एमपीएल की ओर से लवी बुटार को मार्केटिंग हेड तथा क्रीति सिंह को को-मार्केटिंग हेड नियुक्त किया गया।अनुपम ने बताया कि लीग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.