आईपीएल की आड़ में गांवों तक फैला सट्टे का जाल, पुलिस बेखबर
गंगापार, अप्रैल 6 -- करछना क्षेत्र में आईपीएल मैचों के दौरान सट्टेबाजी का खेल तेजी से फैलता नजर आ रहा है, जिससे ग्रामीण माहौल भी प्रभावित हो रहा है। इन दिनों चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैचों का खुमार जहां लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, वहीं इसके साथ सट्टेबाजी का अवैध कारोबार भी गांवों तक पहुंच चुका है। करछना क्षेत्र के कई स्थानों पर लोग मैच के हर पहलू पर दांव लगा रहे हैं। एक-एक गेंद पर हजारों रुपये की बोली लगाई जा रही है, जबकि चौके-छक्कों पर भी बड़ी रकम दांव पर लगाई जाती है। हार-जीत पर 20 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक का सट्टा लगाए जाने की चर्चाएं आम हैं। सट्टेबाजी में शामिल लोग अक्सर आपस में चंदा इकट्ठा कर बाजी लगाते हैं। जीतने पर जहां खुशी का माहौल बनता है, वहीं हारने वालों में मायूसी छा जाती है। कई बार इसको लेकर आपसी विवाद और झगड़े की स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.