रुद्रपुर, मई 20 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे दिल्ली निवासी एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, 92 हजार रुपये नकद और सट्टेबाजी में प्रयुक्त होंडा सिटी कार बरामद की गई है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में एसओजी रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। पुलिस के मुताबिक, 19 मई की रात एसआई प्रकाश चंद्र अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सिडकुल आनंदपुर रोड स्थित धर्मकांटे के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की होंडा सिटी कार में बैठकर आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुं...