आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकृत होंगे सभी कीटनाशी विक्रेता
अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। कीटनाशी विक्रय व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर आईपीएमएस पोर्टल पर कीटनाशी विक्रेताओं को पंजीकृत कराने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पंजीकरण न कराने पर विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार गुरुवार को राजकीय कृषि रक्षा इकाई अतरौली पर कीटनाशी लाइसेंस सहायक प्रदीप चौहान द्वारा विशेष शिविर का आयोजन कर कीटनाशी विक्रेताओं को आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण एवं पंजीकरण बाद इसके संचालन व फीडिंग के संबंध में जानकारी दी गई। बताया कि कीटनाशी विक्रेता अपने लाइसेंस, पैन कार्ड, जीएसटी की पीडीएफ से खुद या किसी भी जनसेवा केंद्र से ipms.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.