सुल्तानपुर, मार्च 31 -- सुलतानपुर। एकीकृत कीट नाशी प्रबंधन तंत्र पोर्टल(आईपीएमएस)पर कृषि रसायनिक दवाओं के विक्रेताओं को पंजीकरण कराने का आदेश जारी किया गया है। शासन ने कीटनाशी विक्रेताओ को सप्ताहभर में पोर्टल पर पंजीकरण नही कराने पर लाइसेंस निलंबित करने का आदेश दिया है। इसके बाद भी पंजीकरण नही कराने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाही की जाएगी। जिले में कृषि रसायनिक दवाओं की बिक्री करने के लिए विभाग की ओर से 573 बिक्रेताओ को लाइसेंस जारी किया गया है। लाइसेंसधारको को आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण कराने का आदेश जारी किया गया है लेकिन अभी तक 150 विक्रेताओं की ओर से ही पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया है। शासन ने पोर्टल पर पंजीकरण नही कराने वाले कीटनाशी विक्रेताओं के खिलाफ कड़ा रूख अपनाया है। जिला कृषि रक्षाधिकारी सदानंद चौधरी ने पोर्टल पर पंजीकरण नह...