सोनभद्र, मई 12 -- म्योरपुर। क्षेत्र में बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट को लेकर एआईपीएफ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर को पत्रक सौंपकर गांवों में पानी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से आईपीएफ प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराते हुए कहा कि कई गांवों में हर घर नल जल योजना के तहत नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है तथा अधिकांश हैंडपंप भी खराब या सूख चुके हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में हर घर नल जल योजना प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रही है, वहां तत्काल सुधार कराया जाए। यह भी पढ़ें- गांव के हैंडपंप खराब, पेयजल संकट साथ ही जहां पानी की गंभीर समस्या है, वहां टैंकर के माध्यम से ल...