प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 19 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय स्थित आईपीएचएल लैब (इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब ) का सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य ने शुक्रवार को उद्धाटन किया। आधुनिक तकनीकों से लैस इस प्रयोगशाला (लैब) के शुरू होने से अब सीएचसी पीएचसी के मरीजों भी वे जांचें करा सकेंगे जो उनके यहां नहीं होती थीं। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि इस लैब के आने से क्षेत्र के गरीब और मध्यम वर्ग को बहुत बड़ी राहत मिलेगी और समय पर सही इलाज सुनिश्चित हो सकेगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने कहा कि इस लैब के माध्यम से न केवल मरीजों को त्वरित और सटीक डायग्नोसिस (जांच) मिलेगी, बल्कि हमारे चिकित्सा छात्रों और शोधकर्ताओं को पब्लिक हेल्थ रिसर्च में नए आयाम स्थापित करने का ...