रुद्रपुर, मार्च 30 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आईपीआर सेल व बौद्धिक संपदा प्रबंधन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में 29-30 मार्च को बौद्धिक संपदा अधिकार पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुई। इसमें देशभर के करीब 50 संस्थानों से 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण से नवाचार को बढ़ावा मिलता है और शोधकर्ताओं को आर्थिक लाभ भी मिलता है। कार्यशाला में विभिन्न वैज्ञानिकों ने पेटेंट, ट्रेडमार्क, जीआई टैग और कृषि क्षेत्र में आईपीआर के महत्व पर जानकारी दी। समापन सत्र में आयोजन की सफलता पर संतोष जताते हुए प्रतिभागियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...