नई दिल्ली, मई 23 -- उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी की ओर से प्रदेश की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने के बाद सरकार की तरफ से विस्तृत आंकड़ों के साथ जवाब दिया गया है। सरकार ने दावा किया है कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अखिलेश यादव को जवाब देते हुए एक्स पर लिखा कि आज कल समाजवादी पार्टी के मुखिया को यूपी की बिजली व्यवस्था बहुत कमज़ोर दिख रही है। उनसे कहना चाहूंगा कि आईना जब भी उठाया करो, पहले खुद देखो फिर दिखाया करो। ऊर्जा मंत्री ने समाजवादी पार्टी के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा गया कि पहले अपने शासनकाल की स्थिति को देखना चाहिए।ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अखिलेश पर साधा निशाना ब...