आईडी पासवर्ड नहीं मिलने से डीएल-आरसी का कार्य बाधित
भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जिला परिवहन विभाग में 30 अप्रैल से ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी सहित विभाग के कई काम बंद है। कारण प्रभारी डीटीओ को विभाग की ओर से अभी तक आईडी पासवर्ड नहीं मिला है। आईडी पासवर्ड के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है ताकि लंबित काम तेजी से हो सके। डीएल, आरसी सहित कई विभाग के कार्य में डीटीओ का हस्ताक्षर होना बहुत जरूरी होता है। भागलपुर के तत्कालीन डीटीओ जनार्दन कुमार के तीस अप्रैल को सेवानिवृति के बाद जिला प्रशासन के एक पदाधिकारी को प्रभार मिला था। उसके बाद दो दिन पहले खगड़िया के डीटीओ को भागलपुर का प्रभार मिला है। लेकिन आईडी पासवर्ड नहीं मिलने के कारण काम लंबित है। अब देखना यह है कि विभाग के द्वारा प्रभारी डीटीओ को कब आईडी पासवर्ड उपलब्ध कराया जाता है ताकि लंबित काम तेजी से हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.