मिर्जापुर, फरवरी 18 -- हलिया। विकासखंड के सहजी पंचायत सेवक व संघ के जिला अध्यक्ष विनीत कुमार पांडेय ने एडीओ पंचायत पर आईडी डी-एक्टिवेट कर उसे चालू करने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विकासखंड के 15 से 20 ग्राम पंचायत सेवकों को दो-तीन माह से मानदेय नहीं मिल पा रहा है। अब वे आईडी डीएक्टिवेट करने के लिए सुविधा शुल्क क्यों दे। उन्होंने आरोप लगाया कि आईडी डीएक्टिवेट करने का अधिकार जिलाधिकारी के पास है। फिर उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। वहीं एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव ने बताया कि अनुमन्य समाप्त करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...