धनबाद, फरवरी 27 -- महुदा क्षेत्र के पदुगोड़ा पंचायत अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय कुमारडीह पदुगोड़ा में गुरुवार को आईडीबीआई बैंक के सीएसआर मद से विद्यार्थियों के शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने के लिए जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की पहल से विद्यालयों में पढ़ाई का माहौल बेहतर होता है तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण संसाधन उपलब्ध होते हैं। मौके पर बैंक के डीजीएम सचिन गुप्ता, शाखा प्रबंधक सुमित विश्वास, पब्लिक रिलेशन अधिकारी अंकित कुमार, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...