रांची, मार्च 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची को आईडीबीआई बैंक ने बुधवार को एक पूर्ण रूप से सुसज्जित एम्बुलेंस प्रदान किया। यह पहल बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के अंतर्गत स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने और संस्थागत कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। ट्रिपल आईटी रांची के निदेशक, प्रो राजीव श्रीवास्तव ने आईडीबीआई बैंक के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और शैक्षणिक संस्थानों में सुदृढ़ स्वास्थ्य सुविधाओं के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि समर्पित एम्बुलेंस की उपलब्धता से आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित होगी और विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।आईडीबीआई बैंक के जनरल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.