आईडीबीआई बैंक की बोलियों का मूल्यांकन जारी
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- नई दिल्ली। सरकार आईडीबीआई बैंक में रणनीतिक हिस्सेदारी बेचने के लिए मिली वित्तीय बोलियों का मूल्यांकन कर रही है और यह प्रक्रिया स्थिर गति से आगे बढ़ रही है। सूत्रों ने पहले बताया था कि अरबपति निवेशक प्रेम वत्स समर्थित फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स और दुबई स्थित एमिरेट्स एनबीडी ने जुलाई में आईडीबीआई बैंक में 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए अपनी संशोधित बोलियां जमा की थीं। सूत्रों ने आगे का विवरण साझा किए बिना कहा कि आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश की प्रक्रिया स्थिर गति से आगे बढ़ रही है। सरकार इच्छुक निवेशकों द्वारा प्रस्तुत वित्तीय बोलियों का मूल्यांकन कर रही है। दोनों बोलीदाताओं के पास भारतीय बैंकिंग क्षेत्र का अनुभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.