रिषिकेष, मार्च 21 -- पशु लोक बैराज एवं आईडीपीएल कैनाल गेट से सिटी गेट तक सड़क निर्माण को वित्तीय मंजूरी मिल गई है। जिसके लिए ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। विधायक ने बताया कि इस सड़क निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। इसके पूर्ण होने से क्षेत्रीय जनता, श्रद्धालु एवं पर्यटकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। कहा कि इन मार्गों के निर्माण से क्षेत्र का समग्र विकास होगा और यातायात व्यवस्था भी सुगम एवं सुरक्षित बनेगी। कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी विकास कार्यों की गति को इसी प्रकार बनाए रखा जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके ...