देहरादून, अप्रैल 23 -- देहरादून। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के उत्तरांचल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों ने नोएडा में आयोजित 'इंडिया डिजाइन वीक के नॉर्थ ग्रैंड फिनाले में बाजी मारी है। सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के प्रीत चौधरी और रुद्राक्ष शर्मा की टीम ने 'ऑटोडेस्क रेविट ट्रैक' में प्रथम स्थान हासिल कर Rs.50,000 का नकद पुरस्कार और चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। इस 24 घंटे के नेशनल डिजाइन चैलेंज में 50 से अधिक संस्थानों के 500 छात्रों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में नितीश कुमार और आस्था का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। छात्रों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, कुलपति प्रो. धरम बुद्धि, निदेशक प्रो. सुमित चौधरी और विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव ठाकुर ने विजेताओं व मार्गदर्शक लोकनाथ कुमार व विनोद बाल्मीकि ...