आईडीटीआर में हर घर तिरंगा देश भक्ति पर प्रतियोगिता
आदित्यपुर, अगस्त 12 -- गम्हरिया। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 9 से 17 अगस्त तक आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत इंडो डैनिस टूल रूम (आईडीटीआर) में मंगलवार को देश भक्ति पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भाषण, निबंध, रंगोली, चित्रांकन, संगीत व नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। छात्र-छात्राओं के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आईडीटीआर के जीएम रवीन्द्र कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व जागरूकता बढ़ाना है। नोडल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि 17 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियां जारी रहेंगी। कार्यक्रम में एके सिंह, आरपी सिन्हा, प्रियंका, विकास कुमार, सूरज, हिमांशु शेखर, अमित व प्रवीण समेत अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.