आईडीटीआर में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, 13 अगस्त तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
आदित्यपुर, जुलाई 31 -- गम्हरिया। इंडो डैनिश टूल रूम (आईडीटीआर) में गुरुवार से स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जीएम रवीन्द्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। स्वच्छता किसी दबाव का नहीं, बल्कि अच्छी आदत और बेहतर जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने व्यक्तिगत, कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पंकज कुमार ने बताया कि 30 जुलाई से 13 अगस्त तक चलने वाले पखवाड़े के दौरान पेंटिंग, निबंध, स्लोगन लेखन, सेमिनार, पौधरोपण और सफाई अभियान सहित कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.