आदित्यपुर, अप्रैल 20 -- आदित्यपुर। इंडो डेनिश टूल रुम (आईडीटीआर) में प्लेसमेंट गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही हैं। संस्थान प्रबंधन ने प्लेसमेंट गतिविधि को और बेहतर करने के लिए एक कमेटी गठित की है, जो विशेष रूप से प्लेसमेंट का काम करेगी। संस्थान के महाप्रबंधक रवींद्र कुमार ने बताया कि संस्थान में सभी छात्र-छात्राएं अपनी कक्षा में नियमित रूप से उपस्थित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट प्रभारी सुमित कोली का पदस्थापन उच्चाधिकारियों द्वारा एक नियमित प्रक्रिया के तहत किया गया है। वर्तमान में स्थानांतरण के बाद भी यहां की प्लेसमेंट गतिविधियों में पूर्व प्लेसमेंट प्रभारी सुमित कोली का सहयोग लिया जाएगा। वहीं, प्रबंधन द्वारा प्लेसमेंट में जाने वाले संस्थान के छात्रों को एक माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- सिदो-कान्हू मुर्मू विश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.