आईडीटीआर में निःशुल्क स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण 16 अगस्त से
आदित्यपुर, जुलाई 12 -- गम्हरिया। आईडीटीआर (इंडो-डेनिश टूल रूम) में बेरोजगार युवाओं के लिए 16 अगस्त से निःशुल्क आवासीय शॉर्ट टर्म स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं का प्लेसमेंट एलएंडटी कंपनी के माध्यम से कराया जाएगा। इसकी जानकारी आईडीटीआर के जीएम रवीन्द्र कुमार ने टीआरसीएससी एवं आईडीटीआर की संयुक्त योजना बैठक में दी। उन्होंने बताया कि गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) तथा टेक्नोलॉजी रिसोर्स कम्युनिकेशन एंड सर्विस सेंटर (टीआरसीएससी) के बीच हुए एमओयू के तहत युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इस कार्यक्रम में आईडीटीआर प्रशिक्षण साझेदार की भूमिका निभाएगा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: आईटीआई एडमिशन के लिए फॉर्म ऑनलाइन करने की प्रक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.