आदित्यपुर, अप्रैल 14 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित तकनीकी संस्थान आइडीटीआर के प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित कोली के स्थानांतरण को लेकर सोमवार सुबह आठ बजे हंगामा शुरू हो गया।छात्र-छात्राओं ने उनके स्थानांतरण का विरोध करते हुए इसे फिलहाल स्थगित करने की मांग पर अड़ गये। गेट जाम कर संस्थान के शिक्षकों व कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक लगा दी।उनका कहना था कि प्लेसमेंट इंचार्ज उनके प्लेसमेंट को लेकर काफी गंभीर रहते हैं और वे इस काम में काफी दक्ष हैं। बीच सत्र में उन्हें हटाने से वर्तमान प्रशिक्षणार्थियों को काफी नुकसान होगा। कम से कम उन्हें अगस्त माह तक रहने दिया जाए। सूचना पाकर आदित्यपुर पुलिस भी वहां पहुंच गयी। यह भी पढ़ें- टाटा कॉलेज चाईबासा के प्राचार्य के तबादले का विरोध, छात्रों ने किया प्रदर्शन इस बीच प्लेसमेंट इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.