कानपुर, मई 4 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता एलेन हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नवाचार, अभिकल्पना एवं उद्यमिता (आईडीई) बूटकैम्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से गुरुग्राम के एसजीटी विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय बूटकैम्प का आयोजन हुआ। इसमें देशभर से 300 छात्रों ने हिस्सा लिया। एलेन हाउस की टीम (कृष अवस्थी, अर्पित शर्मा, कृष्णा गुप्ता व चंद्र केशवर जायसवाल) गिट कोडर्स विजेता बनी। संस्थान के चेयरमैन मुख्तारुल अमीन, ज्वाइंट सेक्रेटरी जावेद हाशमी, निदेशक प्रो. मनोज मिश्रा, डॉ. रूबी चावला ने छात्रों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.